Advertisement

ब्रेकिंग: पनियरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए चालान कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बाकी बंधा नहर तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान तीन व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ और वाहन सत्यापन के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध थाना पनियरा एवं थाना श्यामदेउरवा में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमों से पाया गया। ऐसे में मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय जायसवाल पुत्र गंगाराम जायसवाल निवासी ग्राम सतगुर थाना पनियरा, जलालु पुत्र स्वर्गीय गुलाब निवासी ग्राम कुआचांप थाना पनियरा तथा राजा बाबू पुत्र यासीन निवासी ग्राम कुआचांप थाना पनियरा के रूप में हुई है। इस संबंध में पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम चोरी के अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
error: Content is protected !!