Advertisement

मिठौरा ब्लॉक पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Loading

प्रतियोगिता के दौरान अतिथि और प्रतिभाग करने वाले बच्चे

 

मिठौरा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से के अंतर्गत विगत 3 वर्षों से विज्ञान विषय में बच्चो की रुचि को बढावा देते हुए नवाचारी दृष्टिकोण विकसित करने हेतु भारत सरकार के आदेश के पालन में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट व पी.एम.श्री. विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 के बच्चों की निशान विषय में क्विज प्रतियोगिता व माडल -परस्तुतीकरण कराया जाता है। अतः उक्त के क्रम में विकास क्षेत्र मिठौरा के खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द कुमार मिश्रा ने बताया विद्यालयों में कक्षा 6.7.8 के चच्चों की क्विज प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट तीन बच्चों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में कुल 33 विद्यालयों के 99 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई-पथम चरण 25 प्रश्नो का वहुविकल्पीय तथा द्वितीय चरण 20 प्रश्नों का लिखित (एक शब्द में) था। पहले चरण की परीक्षा में कुल 25 वच्चों का चयन, द्वितीय चरण हेतु किया गया, जिनमें से टॉप 10 व उनमें से टॉप 5 का चयन हुआ।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को स्टेशनरी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। टॉप 25 को डीसेक्शन बाक्स, सामान्य ज्ञान पुस्तिका आक्सफो जनरल इंग्लिश का अतिरिक्त पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट पांच बच्चों क्रमशः अभिमत वर्गा अनामिका व अमरत्व,पीएमश्री बरवा राजा, विट्टू रामपुर मीर,व रितु मदनपुरा को मोमेन्टो खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रामभवन गुप्ता, हिन्दी गौतम , गोपाल प्रसाद, अश्विनी कुमार पटेल, सुनैना, संजना गुप्ता, त्रस्तम्भरा, नम्रता गुप्ता, संदीप कन्नौजिया, बृजेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!