Advertisement

उमा टेक्निकल डिग्री कालेज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Loading

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे

गोविन्द साहनी की रिपोर्ट
ठूठीबारी। उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज बरगदवा बाजार में अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्रों को मेडम और सील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह और रामनाथ चौधरी संयुक्त रूप से माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित किया। मंच संचालन कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कनौजिया लालमति देवी मॉडर्न एकेडमी के प्रधानाचार्य ने किया। सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम स्थान नीलम मद्धेशिया को मिक्सर मशीन मेडल तथा द्वितीय स्थान गणेश चौधरी को प्रेस मेडम और तृतीय पुरस्कार गुलाम हुसैन को डिनर सेट मेडम, तथा चौथा स्थान से सातवा स्थान पाने वाले छात्र को दिवाल घडी, अठवां से बत्तीसवां स्थान पाने वाले छात्राओं को मेडम, टाइपिंग टेस्ट मे टाप थ्री के छात्र सुनील यादव, करन यादव व विकास गिरी को दिवाल घडी व मेडम देकर सम्मानित किया गया। कोर्स कंपलिट कर चुके 74 छात्र छात्राओं को मार्कशीट, सर्टिफिकेट के साथ सिल्ड मेडम देकर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज शाखा निदेशक बरगदवा सुमन प्रजापति हुआ सा शाखा निदेशक देवी प्रसाद आए हुए मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया इस दौरान प्रदीप चौधरी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता राजकुमार गुप्ता गोविंद साहनी विजय बहादुर गिरी आदि मौजूद है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!