Advertisement

सपा नेता ने जेएचवी शुगर मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। क्षेत्र के गड़ौरा स्थित जेएचवी शुगर मिल पर बकाया गन्ना मूल्य को लेकर सपा नेता ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने शुगर मिल पर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य को जल्द भुगतान कराने की मांग की है। भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद यादव ने बताया है कि जेएचवी शुगर मिल पर क्षेत्र के गन्ना किसानों की ओर से गन्ना तौल कराया गया है। लेकिन शुगर मिल की ओर से 28 दिसंबर से अब तक किसानों की खरीदे गए गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों को मांगलिक कार्यक्रम, बच्चों की पढ़ाई लिखाई की फीस सहित अन्य जरूरतों के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर जल्द बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया, तो शुगर मिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
error: Content is protected !!