![]()

गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले में भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी का बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी कर दिल्ली ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो पासपोर्ट सहित भारी मात्रा में विदेश रुपए भी बरामद हुए है।
लिंक पर क्लिक कर देखिए वीडियो
https://youtube.com/shorts/hsZ_t7ldLVc?si=su3lCrOWm0R0gua-
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के मुताबिक सोनौली बार्डर पर एसएसबी और आबकारी की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति के कब्जे से 17.590 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद कर ली। गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम वाहिद हुसैन बताया है। आरोपी भारत की सीमा में तीन बैग लेकर प्रवेश कर रहा था। जिसकी तलाश लेने पर तीनों बैंग से 31 अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर यह उच्च गुणवत्ता वाला अवैध गांजा प्रमाणित हुआ। इस कार्य में गिरफ्तार आरोपी का भाई भी शामिल रहा। लेकिन वह सुरक्षा एजेंसियों की टीम को देख पहले ही भाग निकला। आरोपी के पास से दो पासपोर्ट, ढेर सारी विदेशी रुपए भी बरामद की गई है। आरोपी ने बताया कि वह बरामद गांजा को थाईलैंड से लेकर मलेशिया होते हुए काठमांडू आया था। फिर गांजा को सोनौली बार्डर होते हुए दिल्ली ले जाने के फिराक में था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने उन्हें पकड़ ली। टीम आरोपी वाहिद हुसैन और इसके भाई साजिद हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


