Advertisement

राजेन्द्र प्रसाद तारा चंद पी०जी० कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

Loading

शिविर में उपस्थित अतिथि

 

Maharajganj kabhar live 

निचलौल। शहर स्थित राजेन्द्र प्रसाद  ताराचन्द पी०जी० में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश ओझा भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने स्वामी विवेकानंद व आसेतु हिमालय के स्वयंसेवक एवं सेविकाओ को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में सात दिनों में समझ और परख कर ग्रामीणों में बीच पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करे। इसी क्रम में कालेज के प्राचार्य गोविंद शरण सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजन आर्य, सिद्धार्थ तिवारी, रितेश सिंह, डॉ० ब्रजेश पाण्डेय, दीपशिखा यादव, नीरज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
error: Content is protected !!