Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज: इंडो नेपाल के सोनौली बोर्डर पर तस्करी की 17.5 किलो गांजा बरामद,जांच में जुटी टीम

Loading

Maharajganj kabhar live

महराजगंज। जिले में इंडो नेपाल के सोनौली बार्डर पर मंगलवार रात में सुरक्षा एजेंसियों की टीम मुखबिर की सूचना पर तस्करी की 17.5 किलो अवैध गांजा बरामद की है। मामले में सुरक्षा एजेंसियों की टीम बरामद तस्करी के गांजा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में अवैध धंधा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाईलैंड से नेपाल के रास्ते गांजा की तस्करी कर भारत लाया जा रहा है। ऐसे में सूचना मिलने के बाद टीम के साथ संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल सख्त कर दी गई। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों की टीम तस्करी की 17.5 किलो गांजा को बरामद कर ली।

error: Content is protected !!