Advertisement

मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Loading

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत सवना गांव के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया।
ग्रामीणों ने मृत महिला का शव ट्रॉली पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में भारी संख्या में लोग शव को ट्रॉली पर रखकर मुख्यालय की ओर कूच करने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!