![]()

निचलौल थाना में पौधरोपण करते सीओ
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को निचलौल थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने थाना परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान निचलौल थाना प्रभारी अंकित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


