![]()

तस्करी की बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा केला
Maharajganj kabhar live
ठूठीबारी। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल के कनमिसवा बार्डर के पगडंडी को कस्टम और पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ली। इस दौरान टीम तस्करी की केला लदी नौ ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर ली। इतना ही नहीं टीम मौके से चार लोगों को भी पकड़ लिया। पकड़े गए तीन नेपाल के तो एक भारत का रहने वाला शख्स है। टीम केला लदी बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली और पकड़े गए लोगों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। निचलौल कस्टम अधीक्षक भगवान शाह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर भारत नेपाल के कनमिसवा बार्डर के पगडंडी रास्ते से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से केले की तस्करी कर नेपाल भेजने के फिराक में है। उक्त सूचना के बाद पुलिस को सूचना देते हुए संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच पगडंडी रास्ते का घेराबंदी कर लिया गया। कुछ देर बाद देखा गया, कि तीन भारतीय ट्रैक्टर ट्रॉली और छह नेपाली ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी केला अवैध तरीके से भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। जिसे घेराबंदी कर बरामद कर किया गया। वही मौके से टीम चार आरोपियों को भी पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने टीम के पूछताछ में अपना नाम इन्द्रजीत निवासी बहुआर कला थाना निचलौल, दीनानाथ अहीर निवासी पालिकानंदन वार्ड नंबर एक, सोनू यादव निवासी सुस्ता वार्ड नंबर पांच बनकट्टी, रत्नेश कुर्मी निवासी पालिकानंदन वार्ड नंबर एक जिला नवलपरासी नेपाल बताया। इन्होंने आगे कहा कि बरामद केला लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कस्टम कार्यालय परिसर लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


