![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित थाना प्रवेश द्वार का बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इतना ही नहीं थाना परिसर में बने चबूतरे को भी देखा। इस अवसर पर उन्होंने सुंदरीकरण कार्य को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा की सराहना की। इस दौरान थाना परिसर का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश भी दिए।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाने के नए गेट का उद्घाटन करने के बाद परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और समयबद्ध कार्यप्रणाली पर जोर दिया। उसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक के इस सौंदर्यीकरण और नए गेट को लेकर खूब सराहना की।
इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, मनीष सिंह, विशाल सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

