प्रेस क्लब महराजगंज के तहसील इकाई निचलौल के कार्यकारणी का हुआ गठन -प्रदीप मिश्रा बने अध्यक्ष व धर्मेंद्र गुप्ता बने महामंत्री

ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राज्य

Loading

निर्वाचित प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के पदाधिकारी
Maharajganj khabar live 
निचलौल। नगर पंचायत सभागार में बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने की। बैठक में सबसे पहले संगठन को मजबूत करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। उसके बाद सर्वसम्मति से निचलौल तहसील अध्यक्ष के लिए प्रदीप मिश्रा और महामंत्री के लिए धर्मेन्द्र गुप्ता को चुना गया।
प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के चुनाव अधिकारी अमितेश त्रिपाठी ने कहा कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निचलौल कार्यकारणी का चुनाव किया गया है। इस दौरान निचलौल प्रेस क्लब महराजगंज के निचलौल तहसील संरक्षक दुर्गा गुप्ता और असलम सिद्धकी, अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता और ओंकार कसेरा, महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री अरुणेश गुप्ता, संगठन मंत्री महेश रौनियार, कोषाध्यक्ष हैप्पी नायक, मीडिया प्रभारी मुकेश सहानी को बनाया गया। इसी तरह कार्यकारणी सदस्य के रूप में गोरख त्रिपाठी,अनिल जायसवाल, अनस सिद्धकी, सचिंद्र सिंह को चुना गया। बैठक का संचालन प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिला कार्यकारणी सदस्य सर्वेश गुप्ता ने की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज पत्रकार हितो के लिए हमेशा तैयार रहता है जब भी पत्रकार के ऊपर कोई संकट आएगा तो यह संग़ठन एकजुट हूर सबसे आगे मिलेगा और संघर्ष करेगा । इस मौके पर संरक्षक राहुल त्रिपाठी,अमितेश त्रिपाठी समेत जिला महामंत्री आशीष सोनी ,बृजेश गुप्ता,अभिषेक श्रीवास्तव, अनुज शुक्ला,आलोक जोशी,जेडी,अंगद शर्मा,अरुण,किशन समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।