![]()

सड़क पर बैठा तेंदुआ
Maharajganj kabhar live
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के अहिरौली कुड़िया जंगल मार्ग पर मंगलवार को उस वक्त कुछ देर के लिए अचानक आवागमन बाधित हो गया। जब सड़क पर चहलकदमी करता एक तेंदुआ दिखाई दिया। इतना ही नहीं सड़क पर चहलकदमी कर रहे तेंदुआ का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। उसके बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश, दीनानाथ, हरिद्वार आदि के मुताबिक लोग जरूरत के कार्यों से अहिरौली कुड़िया सड़क से होकर गुजरने में मस्त थे। इसी बीच अचानक जंगल से निकल एक तेंदुआ चहलकदमी करते हुए सड़क पर आ पहुंचा। तेंदुए को अचानक सड़क पर देख उन लोगो में दहशत का माहौल हो गया। ऐसे में जो जहां रहा कुछ देर के लिए रुक गए। हालांकि तेंदुआ सड़क पर कुछ देर चहलकदमी करने के बाद वापस जंगल में चला गया। सड़क पर तेदुएं को देख कुछ देर के लिए लोग सहम गए। इस दौरान सड़क पर आवागम भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। वही सड़क पर तेदुएं की सूचना के बाद आस पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो चुका है। क्योंकि तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए। बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने से परहेज कर रहे है। आस पास के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की गतिविधि देखी जा चुकी है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ ही गश्त तेज कर दी है। लोगों से अपील है कि वे जंगल मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।


