Advertisement

अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोंडा ने घटनास्थल का जायजा लेकर किया जागरूक

Loading

ग्रामीणों को जागरूक करते मुख्य वन संरक्षक

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के जंगलों से सटे गांव बढया के टोला गेठियहवा में सिंचाई बंधा के पूरब सिवान में तेंदुआ एक युवती पर हमला कर मार डाला था। सूचना पाकर सोमवार को अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोण्डा घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। उसके बाद ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उन्हें जागरूक किया।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोण्डा ए०पी० सिन्हा सबसे पहले गांव बढया के टोला गेठियहवा में सिंचाई बंधा के पूरब घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर बढया मुस्तकीम टोला गेठियहवा निवासी आविद अली के बेटी सैरून निशा (20) का शव मिला था। घटनास्थल से जुड़ी कई बिंदुओं पर उन्हें जानकारी दी गई। उसके बाद वह सीधे मृत युवती के गांव पहुंचे। जहां पर वह ग्रामीणों से वन्यजीवों के बारे में जानकारी की। उसके बाद उन्हें वन्यजीव से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किए। इतना ही नहीं सुरक्षा को लेकर लोगों से जंगल में न जाने के लिए अपील भी किए। उसके बाद वह निचलौल स्थित वन विश्राम गृह परिसर में वन कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में जंगल की वन संपदाओं और वन्यजीवों के बाद में जानकारी लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए। इस अवसर कर प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग सुर्वे निरंजन राजेन्द्र, सतेन्द्र कुमार सिंह, सुनील राव, रविन्द्र प्रताप सिंह, रिषभ नायक, वेद प्रकाश शर्मा आदि वन कर्मी मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!