Advertisement

निचलौल में मायके वालों ने रकम की लालच में तीन बच्चों की मां को राजस्थान में बेचा, पति की गुहार पर ससुर और साले पर केस दर्ज

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां को रकम की लालच में राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश था। फिलहाल पुलिस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर वृहस्पतिवार को महिला के पिता और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के नौका सोटह निवासी बीरबल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट में दाखिल वाद में बताया है कि वह रोजी रोटी के सिलसिले में अक्सर परदेश रहते है। उनकी छोटी छोटी तीन बेटियां भी है। बच्चों और पत्नी की परवरिश के लिए गुजरात में मजदूरी करने गए थे। इस बीच पत्नी साबित्रि तीनों छोटी बेटियों और रकम लेकर मायके जमुई पण्डित चली गई।14 अप्रैल 2025 को उन्हें सूचना दी गई कि पत्नी मायके से कही गुम हो गई है। मामले में ससुर पारसनाथ की ओर से 15 अप्रैल को थाना निचलौल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जब वह गुजरात से घर आकर पत्नी की खोजबीन की, तो पता चला कि ससुर पारसनाथ व साला विकाऊ ने रकम की लालच में पत्नी को राजस्थान के कोटा के रहने वाले किसी व्यक्ति के हाथों बेच दिये है। इतना ही नहीं गुमराह करने लिए गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश कर आरोपी पारसनाथ और बिकाऊ निवासी जमुई पण्डित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!