Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज: निचलौल में बंटवारा नक्शा बनाने के लिए रिश्वत मांगने वाला लेखपाल निलंबित

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। तहसील में तैनात हल्का लेखपाल का एक पीड़ित से रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल माडिया कर वायरल हुआ था। इतना ही नहीं पीड़ित मामले में एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार भी लगाई थी। वही मामले की जांच में लेखपाल की करतूत उजगार हो गई। ऐसे में एसडीएम ने शुक्रवार को आगे की कार्रवाई करते हुए हल्का लेखपाल को निलंबित कर दी है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के सरदार पटेल नगर वार्ड (सबया) निवासी प्रमोद चौधरी ने बताया था कि बाबा रामधनी ने अपनी भूमि के खाता बंटवारे के लिए धारा 116 के तहत तहसील न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय ने 30 सितंबर 2025 को ही प्रारंभिक आदेश पारित करते हुए हल्का लेखपाल को कुर्राफाट और रंगभेदी नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया था। लेकिन लेखपाल की ओर से आदेश का पालन नहीं किया गया। ऐसे में वह 28 दिसंबर को हल्का लेखपाल से संपर्क किया। जिस दौरान लेखपाल की ओर से उनसे रिश्वत की डिमांड की गई। जिस दौरान वह मजबूर होकर लेखपाल को कुछ रूपये दे भी दिए। जबकि बचे रकम को कुछ दिन बाद देने की बात कहते हुए काम करने के लिए गुहार लगाई। फिर भी लेखपाल की ओर से काम नहीं किया गया। उसके बाद वह फिर 9 जनवरी 2026 को लेखपाल से दोबारा मिल गुहार लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया। पीड़ित प्रमोद का यह भी आरोप है कि लेखपाल लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात हैं। जिसका फायदा उठाते हुए अक्सर गरीब फरियादियों से पैसे वसूलते रहते हैं। लेखपाल से परेशान होकर रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर वायरल कर दी।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि वायरल ऑडियो और शिकायत की जांच कराई गई थी। जिस दौरान जांच में पता चला कि हल्का लेखपाल अंशुमान महतो की ओर से पीड़ित का काम करने के बदले रिश्वत की मांग की गई है। ऐसे में लेखपाल अंशुमान महतो को निलंबित कर आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!