Advertisement

ब्रेकिंग गंडक नगर में गिरने से बालिका की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Loading

फोटो

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के गंडक नहर में सोमवार को डोमा गांव के सामने एक बालिका अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। बालिका को नहर में गिरते देख आस पास के लोग काफी मशक्कत कर नहर से बाहर निकाला। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बालिका की स्वास्थ्य जांच कर मृत घोषित कर दी। हादसे के बाद बालिका के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक डोमा खास निवासी मोहम्मद आरिफ की 15 वर्षीय बेटी तमन्ना सोमवार देर शाम को झुलनीपुर खड्डा गंडक नहर पटरी से होकर गुजर रही थी। अभी वह डोमा गांव करीब पहुंची थी। इसी बीच तमन्ना का पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दौरान बालिका तमन्ना की मौत हो गई।
निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!