Advertisement

बहुआर बार्डर पर तस्करी की 900 बोतल नेपाली शराब बरामद, बिहार भेजने के फिराक में थे तस्कर

Loading

बार्डर पर कारवाई करती टीम

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर वृहस्पतिवार को आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम छापा मारकर तस्करी की 900 बोतल नेपाली शराब बरामद कर ली। जबकि आरोपी तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। नेपाल से शराब की तस्करी कर बिहार भेजा जा रहा था। टीम की इस कार्रवाई से धंधेबाजों के हड़कंप मचा रहा। टीम बरामद नेपाली शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारत नेपाल के बहुआर बार्डर से नेपाली शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने के फिराक में है। ऐसे में वह बार्डर पर तैनात एसएसबी को सूचना देकर बार्डर के पिलर संख्या 500 के पास पगडंडी रास्ते की घेराबंदी कर ली गई। इसी बीच नेपाल की ओर से बार्डर पार करते हुए दो बाइक सवार बोरी में सामान लेकर आते दिखे। जिन्हें संदिग्ध होने पर रोकने का प्रयास किया गया। उसके बाद बाइक सवार दोनों बाइक छोड़ मौके से भागने में सफल रहे। ऐसे में दोनों बाइक पर लदी बोरे की तलाशी ली गई, तो उसमें से 30 पेटियों में रखे गए 900 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!