![]()

समर कैंप में शामिल अतिथि
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर के जिगनहवा स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में शनिवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल समेत कई अन्य विद्यालयों के भी कुल 85 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं की ओर से नृत्य, संगीत, खेल, आर्ट एवं क्राफ्ट, कंप्यूटर लर्निंग तथा विज्ञान प्रदर्शनी समर कैंप समापन के अवसर पर प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।
समर कैंप में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के जिगनहवा वार्ड के सभासद महातम यादव, हरेडीह वार्ड के सभासद संजय पांडेय और महाशय वार्ड के सभासद अनिल कन्नौजिया संयुक्त रूप से रहे। अतिथियों ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा शुरू की गई समर कैंप की यह पहल बहुत सराहनीय हैं। इसके जरिए छात्र छात्राओं की प्रतिभा निखर कर बाहर आएगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर पाल ने बताया आगामी शैक्षिक सत्र में विद्यालय द्वारा बेहतरीन शिक्षा मॉडल के अंतर्गत बच्चों को बोर्ड परीक्षा के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इतना ही नहीं ओलंपियाड़, आर्टफिशल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स विषयों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवानी खरे ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।


