Advertisement

टीबी हारेगा, भारत जीतेगा : छात्राओं को जागरूक करने रामभोली कन्या इंटर कॉलेज में चला विशेष अभियान

Loading

छात्राओं को जागरूक करती टीम

Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और इसके रोकथाम के उपायों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचे स्वास्थ्य प्रवेक्षक सुशील श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ उपचार प्रवेक्षक संजय प्रसाद ने छात्राओं को टीबी के प्रति विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय रहते रोग की पहचान और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने छात्राओं को टीबी के नए मरीज न बनने देने, उच्च जोखिम वाली जनसंख्या की पहचान, रोग के प्रमुख लक्षण, जांच प्रक्रिया और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया। साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए ताकि वे अपने परिवार और समाज को भी इस बीमारी के प्रति जागरूक कर सकें।
कॉलेज प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य बासुदेव पांडेय, शत्रुघ्न श्रीवास्तव, कुमकुम, संजय चौबे समेत कई लोग उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!