Advertisement

ग्रीन चौपाल में वन्यजीव संरक्षण का संदेश, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Loading

लोगो को जागरूक करते वन कर्मियों की टीम

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत जंगल से सटे ग्राम बजही के पंचायत भवन पर मंगलवार को ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के साथ गोष्ठी एवं मानव वन्यजीव संघर्ष विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बजही पन्नेलाल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व, उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा तथा जंगलों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताए कि वन्यजीवों के गांवों की ओर आने की स्थिति में किस प्रकार सतर्कता बरतनी चाहिए और विभाग को तत्काल सूचना देनी चाहिए।
इस अवसर पर अशोक सिंह, पन्नेलाल चौहान, वन रक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य वनकर्मी तथा डब्ल्यूटीआई से रविंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!