Advertisement

करमहिया के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत, दंपति घायल; महिला जिला अस्पताल रेफर

Loading

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजइना निवासी संजय भारती बुधवार को पत्नी मैना देवी के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी निचलौल क्षेत्र के करमहिया मुर्गी फार्म के पास उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दंपति घायल हो गए। इनमें महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक संजय भारती पुत्र हीरा भारती बुधवार को पत्नी मैना देवी के साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव धमउर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वे झूलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित करमहिया मुर्गी फार्म के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मैना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि संजय भारती का इलाज अस्पताल में जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अज्ञात बुलेट चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
error: Content is protected !!