![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले के मिठौरा और नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र में संचालित कुछ शिक्षण संस्थानों पर छात्र-छात्राओं को गुमराह करने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि संबंधित कॉलेजों ने एक ही भवन और संसाधनों के आधार पर फार्मेसी तथा स्नातक पाठ्यक्रमों की मान्यता प्राप्त कर ली है, जबकि नियमों के अनुसार दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक व्यवस्थाएं और आधारभूत सुविधाएं आवश्यक होती हैं।
जानकारी के मुताबिक संस्थान छात्रों और अभिभावकों को बेहतर शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं का दावा कर प्रवेश दिला रहे हैं। वहीं, मौके पर एक ही छत के नीचे फार्मेसी और स्नातक की कक्षाएं संचालित किए जाने की बात सामने आ रही है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि संबंधित कॉलेज सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। स्थानीय लोगों और छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मानकों की अनदेखी कर संस्थानों को मान्यता कैसे प्रदान की गई है।


