![]()

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। थाना ठूठीबारी पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दी है। पुलिस को यह सफलता मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मिली।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द गुप्ता पुत्र लक्ष्मीपुर गुप्त, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना ठूठीबारी में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच ठूठीबारी पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की गई तथा नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में पेश किए जाने के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


