![]()

आबकारी निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देते एसएसबी कमांडेंट
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल आबकारी निरीक्षक को सशस्त्र सीमा बल के साथ बेहतर तरीके से तालमेल रखते हुए कार्रवाई पर एसएसबी कमांडेंट की ओर से प्रशस्ति पत्र दी गई है। इतना ही नहीं कमांडेंट की ओर से आबकारी निरीक्षक के बेहतर कार्यों की सराहना भी की गई है। वही इस उपलब्धि को मिलने के बाद आबकारी विभाग के कर्मियों में काफी खुशी का माहौल है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव को दी गई प्रशस्ति पत्र में एसएसबी के 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने बताया है कि आबकारी निरीक्षक की ओर से सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र सीमा बल के साथ सीमा प्रबंधन और नशीली पदार्थों और अवैध शराब की बरामदगी में बेहतर तालमेल और बहुमूल्य योगदान दी गई है। जो राष्ट्रहित के लिए काफी सराहनीय कार्य है। ऐसे में सशस्त्र सीमा बल की ओर से आपको शुभकामनाएं दी जा रही है। वही आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने कहा कि आगे की सीमावर्ती इलाकों में नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध शराब के धंधे पर रोकथाम के लिए सख्ती से कार्य किया जाएगा।


