Advertisement

ब्रेकिंग: सिसवा में पानी मोटर में उतरा करंट, मां बेटे की दर्दनाक मौत

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा नगर पालिका के एक वार्ड में शुक्रवार को पानी मोटर में अचानक करंट उतर गया। इसके चपेट में मां बेटे आ गए। करंट की चपेट में आने से मां बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दिनों मृत शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक सिसवा नगर पालिका अंतर्गत
चौधरी चरण सिंह वार्ड निवासी रामदेव सिंह शुक्रवार की सुबह कृषि कार्य के लिए खेत गए थे। जहां से काम निपटाने के बाद रामदेव सिंह वापस घर लौटे। घर लौटने के बाद रामदेव पत्नी रंभा देवी को आवाज लगाई। लेकिन पत्नी रंभा देवी की कोई आहट नहीं मिला। ऐसे में मकान के एक कमरे में पढ़ाई कर रहे बेटे अखिलेश (17) कमरे से बाहर निकल किचन की ओर जा पहुंचा। जहां पर अखिलेश ने देखा कि मां रंभा देवी पानी मोटर के पास अचेत पड़ी हुई है। ऐसे में बेटा अखिलेश मां रंभा देवी के पास पहुंच उठाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वह भी करंट कि चपेट में आ गया। ऐसे में मां रंभा देवी के साथ ही बेटा अखिलेश कि भी मौके पर मौत हो गई। वहीं काफी देर बाद भी घर में कोई हलचल न होने पर रामदेव सिंह भी आवाज लगाते हुए किचन के पास जा पहुंचे। जहां पर पत्नी रंभा देवी और बेटे अखिलेश की दृश्य देख बदहवास हो गए। फिर चीखने चिल्लाने लगे, कुछ ही देर बाद आस पास के लोग जुट गए। लोगों की मदद से मां रंभा देवी और बेटे अखिलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी। मां बेटे की मौत के बाद मुहल्ले में मातम का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच दोनों के शवों को कब्जे में ले ली। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
error: Content is protected !!