![]()

चोरी की लकड़ी के साथ गिरफ्तार आरोपी
Report by Ashutosh Mishra
ठूठीबारी। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक के चौकी ही चोर निकल चुका है। इसका खुलासा तब हुआ, जब चौकी चोरी की साखू लकड़ी को नेपाल ले जा रहा था। इसी बीच सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम उसके गिरफ्तार कर ली। पूरे प्रकरण में टीम बरामद लकड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
दरअसल यह पूरा मामला भारत नेपाल सरहद से सटे भरवलिया चंदन नदी बांध की है। जहां पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम मुखबिर की सूचना पर चोरी की साखू लकड़ी के साथ आरोपी रामदरश चौहान निवासी बोदना और देवी शरण यादव निवासी बसंतपुर थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार कर ली। दोनों आरोपियों ने टीम के पूछताछ में अपना नाम बताते हुए बताया कि वह लोग चोरी की लकड़ी को नेपाल ले जाकर महंगे दाम में बेच मोटी रकम कमाने के फिराक में थे। फिलहाल एक आरोपी देवी शरण यादव तो वर्तमान में गांव में चौकीदार के पद पर तैनात है। फिलहाल टीम मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।


