Advertisement

बार्डर के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गई तस्करी की 39 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद, तस्कर फरार

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल के कनमिसवा बार्डर के पास झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई तस्करी की 39 बोरी चाइनीज लहसुन शुक्रवार को बरामद हुई। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसएसबी और कस्टम की संयुक्त टीम की ओर से की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी तस्करी की चाइनीज लहसुन को छोड़ मौके से भागने में सफल रहे। फिलहाल सुरक्षा टीम बरामद चाइनीज लहसुन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कनमिसवा बार्डर के पास पगडंडी रास्ते से चाइनीज लहसुन को नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाकर छिपाएं है। उसके बाद उक्त सूचना को कस्टम और झुलनीपुर एसएसबी बीओपी को देने के साथ ही संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच आस पास की झाड़ियों की तलाशी ली गई। जिस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 39 बोरी तस्करी की चाइनीज लहसुन बरामद हुई। हालांकि आरोपी घेराबंदी की भनक लगते ही मौके से भाग निकले थे। मामले में बरामद चाइनीन लहसुन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!