Advertisement

महिलाओं की हुई गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन

Loading

बच्चों को कराते अन्नप्राशन

 

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र हे गांव बहलहीखोर गांव में वृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और पांच साल से कम उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन कराने का कार्य किया गया। साथ ही स्टाल के माध्यम से विभिन्न जानकारी और सुविधाएं मुहैया कराई गईं। बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मेले में कई विभागों की ओर से अपना काउंटर लगाया गया था। जिसके माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए जन जागरूक किया गया। मेले में आयुष्मान कार्ड के लाभ बताए गए और कार्ड भी बनाया गया। इतना ही नहीं महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर गुंजनलता श्रीवास्तव, रंजना मद्धेशिया, विनीता यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!