Loading

निचलौल। थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली निवासी ठगई (50) वृहस्पतिवार को खेत में काम करने गए थे। जिस दौरान ठगई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद परिजन किसान ठगई को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी। जिसकी खबर परिजनों को लगी, तो उनमें चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले की जानकारी मिली है। किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत की सूचना मिली है। फिलहाल मृत किसान के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

error: Content is protected !!