![]()

Maharahganj khabar live
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के डोमा खास निवासी अनुरेश यादव के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयन होने पर समाजवादी पार्टी से सिसवा विधानसभा के भावी उम्मीदवार गौरीशंकर गुप्ता (फौजी भईया) ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अनुरेश को शील्ड भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के मुताबिक निचलौल क्षेत्र अंतर्गत डोमा खास गांव निवासी अनुरेश यादव का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयन होने की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी से सिसवा विधानसभा के भावी उम्मीदवार गौरीशंकर गुप्ता (फौजी भईया) कार्यकर्ताओं के साथ अनुरेश के घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अनुरेश को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का सेना और अर्धसैनिक बलों में चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। अनुरेश यादव की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने अनुरेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को भी बधाई दी।
सम्मान समारोह के दौरान सुबास यादव, बंका गुप्ता, बीरेन्द्र भारती, समारू गुप्ता, ऋषिकेश यादव, बबलू भारती, संजय गोंड, श्यामसुंदर गुप्ता, तैयब अली चिश्ती, गौतम गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

