Advertisement

अजमेर शरीफ में भिटौली के एक शख्स की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Loading

महराजगंज: भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स बीते दिनों अजमेर शरीफ गए थे। जहां पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक गांव डेरवां निवासी इन्तिज़ा (60) बीते वृहस्पतिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने और दुआ मांगने के लिए घर से निकले थे। वही शुक्रवार को अजमेर में स्नान करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में कुछ देर बाद इन्तिज़ा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर मृतक इन्तिज़ा के बहनोई हरीश निवासी बसंतपुर मौजूद थे। मृतक सिसवा मुंशी चौराहे पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनके चार बच्चे हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।
error: Content is protected !!