Advertisement

28 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोरखपुर का दौरा, एनसीसी एकेडमी और विरासत गलियारे का करेंगे निरीक्षण

Loading

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 28 दिसंबर को गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर करीब तीन बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। गोरखपुर पहुंचने के बाद वह सीधे खोराबार क्षेत्र स्थित तालकंदला जाएंगे। जहां निर्माणाधीन एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) एकेडमी का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय-सीमा की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
एनसीसी एकेडमी के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री टीपी नगर स्थित रैन बसेरा परिसर पहुंचेंगे। जहां शीतलहर को देखते हुए असहायों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पांडेयहाता से लेकर धर्मशाला बाजार तक निर्माणाधीन विरासत गलियारे का भी निरीक्षण करेंगे।
वही मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चुस्त है। आज शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरन नय्यर ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और मंचीय व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा और यातायात के लिए समुचित प्लान तैयार किया गया है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!