Advertisement

मादा तेदुएं ने शावकों का जगह बदला, तेंदुए की हरकत से ग्रामीणों में दहशत बरकरार

Loading

 

महराजगंज। निचलौल तहसील के मधवलिया रेंज स्थित पिपरिया पश्चिम सिवान गांव में एक मादा तेंदुए की तलाश तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच, मादा तेंदुए ने अपने दोनों शावकों को पुराने स्थान से लगभग 200 मीटर दूर दूसरे गन्ने के खेत में स्थानांतरित कर दिया है। तेंदुए की इस गतिविधि से ग्रामीणों में हड़कंप का माहौल है।
तेंदुआ बीते गुरुवार शाम अपने दो शावकों के साथ पहली बार गन्ने के खेत में देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए ने खेत में चर रही एक बकरी का शिकार किया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ लगभग 200 मीटर दूर एक अन्य खेत में चली गई। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं और बच्चों तथा पशुओं को घरों में ही रखने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। टीम पगमार्क और अन्य उपलब्ध संकेतों के आधार पर तेंदुए की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही है ताकि उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके।
वन क्षेत्राधिकारी अजीत भास्कर ने बताया कि तेंदुए के दोनों शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और मादा तेंदुए ने केवल उनका स्थान बदला है। नए जगह पर कैमरा ट्रेपर लगाकर टीमें उसकी निगरानी कर रही है। वहीं ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले खेतों में न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!