![]()

बैठक करते दोनों देशों के पत्रकार
लखनऊ। नेपाल राष्ट्र के रूपनदेही जिला अंतर्गत लुंबनी में दो दिवसीय न्यूज फेस्टिवल कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। यह फेस्टिवल लुंबनी प्रेस क्लब की ओर से लगातार तीसरी बार आयोजित की जा रही। इस फेस्टिवल में भारत और नेपाल के सैकड़ों पत्रकार शामिल होंगे। यह फेस्टिवल आगामी 27 और 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
कार्यक्रम में पत्रकारों के अलावा सामाजिक संघटन, राजनैतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता, आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ।
आज सोनौली में एक प्रेम वार्ता के दौरान लुंबनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमाझी नें बताया कि कार्यक्रम का उदेश्य दोनों देशो के पत्रकारों की रिपोर्टिंग के दौरान चुनौती, दोनों देशो के पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना, सीमा पर ज्वलंत मुद्दों पर मिलकर सकारात्मक रिपोर्टिंग करना, भारत नेपाल के आम आदमी की आवाज बन कर उनके परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन में प्रेस कलब ऑफ़ महराजगंज मुख्य सहयोगी के रूप में भागीदार है।
वही प्रेस क्लब ऑफ़ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी नें बताया कि लुंबनी में आयोजित न्यूज़ सेमिनार में दिल्ली,लखनऊ आयोध्या,काशी,गोरखपुर समेत महराजगंज के पत्रकारों के साथ नेपाल के काठमांडू, पोखरा, चितवन सहित अन्य जगहों के वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम का उदेश्य भारत नेपाल का जो संबंध सदियों से चला आ रहा है। उसको बेहतर तरीके से मजबूत करना है। इस दौरान हबीब खान, दीपेंदर बुढ़वाल, आलोक जोशी,शंकर पांडे, प्रकाश, सुदेश त्रिपाठी सहित अनेक पत्रकार भी मौजूद रहे ।


