Advertisement

निचलौल में हिन्दू सम्मेलन के लिए किया गया भूमि पूजन

Loading

 

 

शहर में निकाली गई रैली में शामिल लोग निचलौल। स्थानीय चाचा नेहरु चिल्ड्रन पार्क मैदान में मंगलवार को हिंदू समाज द्वारा आगामी 3 जनवरी होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया गया।इस दौरान नगर में हिन्दू जन जागरुकता रैली निकाली गई। मंगलवार को दिन में 12 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भूमि पूजन आयोजित कर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।लोक मंगल व हिन्दू एकता के विराठ उद्देश्य के साथ पंडित विनोद तिवारी द्वारा यजमान जितेंद्र लाल श्रीवास्तव के करकमलो से भूमि पूजन को सम्पन्न कराया। इस दौरान चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया, प्रेम बहादुर सिंह ओमप्रकाश गुप्ता, मदन गोपाल गुप्त, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय, संतोष, रमेश, चंदन, संतोष, संजय गुप्ता डॉ गिरीश चन्द आदि उपस्थित रहे। भूमि पूजन के बाद नगर में जागरूकता के लिए पथ संचलन भी निकाला गया जिसमें विद्यालय के बच्चे एवं अन्य नागरीकगण भारत माता के जयघोष के साथ धर्म की जय हो, हिंदू हिंदू भाई भाई के गगनभेदी नारो के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!