![]()

प्रतियोगिता के बाद छात्र और शिक्षक
निचलौल। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के 68 विद्यालयों के कुल 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिस दौरान उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाडीह कला के रुचिता प्रजापति ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल की। प्रतियोगिता के बाद मेधावी छात्राओं को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में छात्राओं को रुचि बढ़ाने के लिए पिछले तीन वर्षों से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस वर्ष भी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 68 विद्यालयों के चयनित कुल 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता दो चरण में पूरी की गई। प्रथम चरण में 25 प्रश्न वैकल्पिक और दूसरे चरण में 20 प्रश्न लिखित किया गया। जिस दौरान उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाडीह कला के छात्रा रुचिता प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल की। जबकि अनामिका गुप्ता दूसरे और प्रिंस कसौधन तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में इन मेधावी छात्राओं के साथ ही कुल 10 छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर कर सुशील कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार गुप्ता, विनोद कुमार मिश्रा, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, राजेश कुमार, अश्वनी दुबे आदि लोग मौजूद रहे।


