Advertisement

निचलौल के तीन गांवों में 2.18 करोड़ रूपये से सीसी रोड का बिछेगा जाल, प्रथम किस्त की रकम मिली

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहुआर, रमपुरवा और पैकौली के मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों की बदहाल सड़क जल्द ही दुरुस्त हो जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से क्षेत्रीय विकास निधि योजना के तहत 2.18 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इतना ही नहीं सड़को की निर्माण जल्द निर्माण शुरु करने के लिए शासन की ओर से प्रथम किस्त के रूप में धनराशि भी भेज दी गई है। इन सड़कों को बन जाने के बाद जल्द ही ग्रामीण इलाकों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद ने डीएम को 30 मार्च को जारी किए पत्र में बताया है कि क्षेत्रीय विकास निधि योजना के तहत निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के रामपुरवा में विभिन्न गलियों में 625 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कराने के लिए 67.5 लाख रुपए की स्वीकृत की गई है। जबकि प्रथम किस्त के रूप में 32 लाख रुपए भेजी भी जा चुकी है। इसी तरह भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव बहुआर के पंचायत भवन से पश्चिम विनय पटेल के घर व नरेंद्र दीक्षित एवं वीरेंद्र यादव के घर से बहुआर खुर्द तक 710 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण 87.1 लाख रुपए की स्वीकृत की गई है। जबकि इस सड़क को भी जल्द बनवाने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 42 लाख रुपए भेजी जा चुकी है। वही गांव पैकौली में रामरतन तिवारी के खेत से पंचायत भवन होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक 625 मीटर लंबी सीसी रोड के लिए 64.9 लाख रुपए की स्वीकृत की गई है। इसके लिए भी प्रथम किस्त के रूप में 31 लाख रुपए भेजी जा चुकी है। इन कार्यों को कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यदायी संस्था होगी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए शासन की ओर से सकरात्मक पहल की गई है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों के बदहाल सड़कों पर बरसात के दिनों में चलना दुश्वार हो जाता है। उम्मीद है कि इस वर्ष बरसात से पहले ही इन गांवों के बदहाल सड़कों का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे लोगों की दुश्वारियों दूर हो जाएगी।
error: Content is protected !!