![]()

निचलौल तहसील पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता
निचलौल। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील पहुंच नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। उसे बाद डीएम के नाम संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र को एसडीएम को सौंपा।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता को सौंप गए मांग पत्र में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने बताया है कि जिले के सभी चारों तहसीलों में हजारों की संख्या में लोगों का ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र और मृत प्रमाण पत्र का आवेदन कई महीनों से लंबित पड़ा है। जिसके चलते लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोग कई सरकारी योजनाओं से भी वंचित हो रहे है। इस अवसर पर ईश्वर पटेल, दशरथ आदिल, सुरेंद्र, रज्जाक अली, इसहाक अली, आबिद अली आदि लोग मौजूद रहे।


