Advertisement

पर्व: सेक्रेड हार्ट स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस का पर्व, छात्राओं ने दी एकता व अखंडता का संदेश

Loading

क्रिसमस मनाते छात्र

निचलौल। शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया गया। इस दौरान प्री प्राइमरी व प्राइमरी के छात्र व छात्राओं ने क्रिसमस पर्व पर सेंटा क्लाज के परिधान में सभी को शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं टॉफी और उपहार बांटे गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप मे मनाया जाता हैं। इस दिन लोगो को शांति व आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने सभी छात्र, छात्राओं के साथ सभी को हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान बच्चों की ओर से चार हाउस मे बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसके लिए निर्णायक की भूमिका मे रेखा वर्मा, मुस्कान अग्रवाल, प्रजिला मनु, निक्की पाण्डेय, ने सुव्यवस्थित ढंग से की। जिसमे  अंश सक्सेना, आरुषि विश्वकर्मा, विधि मौर्या, विजयलक्षमी यादव आदि ने प्रतिभाग किया। जिसमे प्रथम ब्लु हाउस को, द्वितीय येलो व तृतीय रेड हाउस, व चतुर्थ ग्रीन को मिला। प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी ने सयुंक्त रूप से  सभी को क्रिसमस पर्व व प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाण्डेय, प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल,जया भट्ट,  तृप्ति, प्रिया,रेखा वर्मा,सहित सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!