Advertisement

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामाजिक विज्ञान कार्यशाला का पुरस्कार वितरण के साथ समापन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Loading

पुरस्कार के साथ मेधावी छात्र

Maharajganj kabhar live
निचलौल। नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। कार्यशाला के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में वाद-विवाद, निबंध लेखन, फैंसी ड्रेस, डांस और प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में आस्था मद्धेशिया, अन्वेषा और हिमांशु मौर्य ने प्रथम, सानवी तिवारी, जारा खातून और शालिनी गुप्ता ने द्वितीय तथा गौरांग त्रिपाठी, समृद्धि पाण्डेय और समीना खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आराध्या और द्रव्य त्रिपाठी प्रथम, आरुष त्रिपाठी और अद्विका गुप्ता द्वितीय तथा श्रुति पाण्डेय, आराध्या यादव, समृद्धि त्रिपाठी, तान्या पाण्डेय और अन्वी जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। वही
डांस प्रतियोगिता में सानवी त्रिपाठी और नीमा मनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आलोक केसरी और विनय पाण्डेय प्रथम, सबा परवीन द्वितीय तथा आस्था मधेशिया, अन्वेषा, विकास गुप्ता, आदित्य सिंह और गौरव कश्यप को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक जी.एन. त्रिपाठी और सचिव आनंद त्रिपाठी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षक अर्पण त्रिपाठी, गोरख पटेल सहित सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षक एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के समन्वयक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं रचनात्मक आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं।
error: Content is protected !!