![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। शिक्षा के महत्व और साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बीएड विभाग के छात्र-छात्राध्यापकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साक्षरता का महत्व समझाया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति देखने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
अभियान के तहत ठूठीबारी मुख्य चौराहे, निचलौल मुख्य तिराहे और निचलौल मंडी परिसर में निर्धारित स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में साक्षरता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को शिक्षा के महत्व से परिचित कराते हुए जागरूक समाज के निर्माण में साक्षरता की भूमिका को रेखांकित किया। रोचक प्रस्तुति से लोगों को किया जागरूक
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आमजन तक शिक्षा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रुककर नाटक देखा और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। अभियान का उद्देश्य साक्षरता के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को शिक्षा के महत्व से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद शरण सिंह, उपप्राचार्य उपेंद्र गुप्त, भरत चौहान, सिद्धार्थ तिवारी, रितेश सिंह, राजन आर्य, अजय खरवार, विनय मिश्र, विनोद, जितेंद्र निगम, डॉ. सूर्यभान मिश्र और शांति यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


