चंपा देवी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा

Loading

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं
Maharajganj khabar live
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के रामचंद्रही लेदी स्थित चंपा देवी महाविद्यालय एवं चंपा देवी फार्मेसी कॉलेज में शनिवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य और राधा-कृष्ण गीत समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि निचलौल थाने के उपनिरीक्षक संजय यादव रहे। अध्यक्षता विजय नाथ मिश्रा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अंशिता समूह की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद अंतिमा समूह ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सीमा समूह ने स्वागत नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं, सुंदरी और अंतिमा ने राधा-कृष्ण गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विशाल, चंदन, प्रदीप, रवि और अभिषेक के समूह ने अभिनय एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, सुंदरी ने ‘डोला रे डोला’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, अरुण कुमार द्विवेदी, महमूद अली, संतोष कुमार प्रजापति, दीपलाल चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।