![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे शीतलापुर गांव के पास से वृहस्पतिवार को राजस्व विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम तस्करी की 30 बोरी लहसुन और 7 बोरी कद्दू बीज बरामद की है। टीम मामले में बरामद अवैध सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। टीम की इस कार्रवाई के बाद अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा।
नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल बार्डर से सटे शीतलापुर के पास कुछ लोग तस्करी का अवैध लहसुन और कद्दू का बीज रखे है। उक्त सूचना के बाद एसएसबी टीम के साथ मौके पर पहुंच छापा मारा गया। जिस दौरान मौके से 30 बोरी लहसुन और 7 बोरी कद्दू का बीज बरामद की गई। मामले में बरामद अवैध सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्होंने आगे कहा कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों और धंधे पर रोकथाम लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसिया लगातार कार्रवाई कर रही है।


