![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव खरचौली में सास को घर में अकेला देख बहु ईट और डंडों से पिटाई कर दी। उसके बाद बहु लहूलुहान सास को जमीन पर तड़पते छोड़ घर में रखे जेवर और कुछ सामान लेकर फरार हो गई। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में में पुलिस मंगलवार को पीड़ित सास की तहरीर के आधार कर आरोपी बहु के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खरचौली निवासी विमला देवी ने बताया है कि बहु गुडिया कुछ माह से मायके मे रह रही थी। बीते 12 जनवरी 2026 पति व लडका जरूरी कार्य से बाहर गये थे। जिस दौरान वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच बहु गुडिया आ पहुंची। उसके बाद वह उन्हें अपशब्दों का प्रयोग करने लगी। जिसका उन्होंने विरोध जताया तो बहु आक्रोशित हो उठी। फिर जबरन घर में घुस ईट और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। जिस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद जमीन पर गिर दर्द से कराहने लगी। ऐसे में बहु घर में रखे जेवर और कुछ कीमती सामान लेकर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकली। वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता सास विमला देवी की तहरीर पर आरोपी बहु गुड़िया निवासी बाली के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


