![]()

रिपोर्ट, इजहार अली
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर भट्ठी टोला के पास बुधवार दोपहर बालू लदी ठेला गाड़ी और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक और ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में ठेला चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया गांव निवासी राजन चौधरी (21) पुत्र सुभाष चौधरी बहुआर बाजार से बाइक सवार होकर घर लौट रहे थे। बताया गया कि वह शीतलापुर भट्ठी टोला के पास पहुचे ही थे कि सामने से बालू लादकर आ रही ठेला गाड़ी से उसकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार राजन चौधरी की मौत हो गई है। जबकि ठेला चालक जयप्रकाश निवासी बैठवलिया गंभीर रूप से घायल हो गए है।
इस सबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ठेला गाड़ी और बाइक को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


