![]()

हादसे के पलटी वाहन
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल ढेसो मार्ग पर बुधवार रात में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के बुधवार रात में एक बोलेरो ढेसो की ओर से चमनगंज पुल की तरफ आ रही थी। बोलेरो पुल से लगभग पांच सौ मीटर आगे जंगल वाले मार्ग पर पहुंची थी। इसी बीच चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वही हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। हादसे में घायल होने वालों की पहचान सोनू विश्वकर्मा (30), गोलू शर्मा (32) और राहुल सिंह (28) के रूप में हुई है। तीनों निचलौल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


