दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, निःशुल्क शिविर में मिला स्वास्थ्य और पुनर्वास का सहारा

स्वास्थ्य

Loading

बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम

Maharajganj khabar live

महराजगंज। विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर अंचला फिजियोथेरपी क्लीनिक में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरपी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 25 दिव्यांग बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और फिजियोथेरपी मूल्यांकन कर उनकी जरूरत के अनुसार एक्सरसाइज एवं फिजियोथेरपी कराई गई।

शिविर में विशेषज्ञों ने बच्चों के अभिभावकों को नियमित देखभाल, व्यायाम और पुनर्वास के महत्व की जानकारी दी। अंचला फिजियोथेरपी क्लीनिक की चीफ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा मदनवाल ने कहा कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए नियमित फिजियोथेरपी, उचित व्यायाम और निरंतर देखभाल बेहद जरूरी है। समय पर मूल्यांकन और नियमित पुनर्वास से बच्चों की कार्यक्षमता तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें खिलौने और उपहार भी वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. राहुल और मिस अंजुम का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य एवं पुनर्वास से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
डॉ. नेहा मदनवाल ने बताया कि अंचला फिजियोथेरपी क्लीनिक का संचालन अंचला हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। क्लीनिक में न्यूरो रिहैब यूनिट के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ फिजियोथेरपी एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को किफायती दरों पर बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि न्यूरो संबंधी समस्याओं में समय पर उचित मूल्यांकन, नियमित फिजियोथेरपी और पुनर्वास से मरीज की कार्यक्षमता में सुधार लाने में मदद मिलती है। क्लीनिक की ओर से दिव्यांग बच्चों और जरूरतमंद मरीजों के लिए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पुनर्वास शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।