Advertisement

गोरखपुर में कॉलेज कैम्पस में बाइक सवार हमलावरों ने छात्र के गर्दन में गोली मार की निर्मम हत्या, असलहा लहराते हुए फरार

Loading

रोते बिलखते परिजन को संभालते लोग

Maharajganj kabhar live 
गोरखपुर। जिले से दिल दहलाने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां पर कॉलेज कैंपस के अंदर 11वीं की छात्र सुधीर की गोली मार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनते ही कॉलेज कैंपस में भगदड़ मच गई। वही हत्या के बाद तीनों हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव को लेकर पिपराइच चौराहे पर पहुंच गए। जहां शव को ऑटो में रखकर लगभग दो घंटे तक रोड जाम रखा। इतना ही नहीं पथराव का प्रयास कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
दरअसल यह पूरा मामला गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज की है। यहां पर 11वीं में पढ़ रहे सुधीर भारती निवासी गढ़वा कॉलेज के कैंपस में दोस्तो के साथ खेल रहा था। इसी बीच तीन हमलावर सुधीर के सामने आए और गर्दन में गोली मार दी। गोली लगने से सुधीर जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद सुधीर की मौत हो गई। वही गोली की आवाज सुनते ही कॉलेज कैंपस में अफरा तफरी मच गई। छात्र और शिक्षक इधर-उधर भागने लगे।
वही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि, आपसी रंजिश में यह घटना हुई है। परिजनो के तहरीर पर संबंधित धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
स्टेटस के विवाद को लेकर वारदात को दी अंजाम
पुलिस का कहना है कि सुधीर का स्टेटस को लेकर कुछ लोगों से विवाद था। पुलिस को दिए तहरीर में परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन मामला बढ़ने से पहले ही सुलझ गया। लेकिन वह लोग दूसरी बार हमला कर सुधीर भारती की हत्या कर दी।
error: Content is protected !!