चोरों का दुस्साहस: घर में घुसे, बक्सा ले गए खेत में; ताला तोड़कर सामान किया पार-VIDEO

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य

Loading

खेत मे ले गए चोरी की गई बॉक्स
Maharajganj khabar live
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर खेत में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया। सुबह परिजनों की नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित गोविंद यादव ने बताया कि रात करीब तीन बजे अज्ञात चोर घर में घुसे। चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा बक्सा बाहर निकाला और उसे खेत में ले गए। वहां बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया और फरार हो गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजनों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा टूटा मिला। आसपास तलाश करने पर घर से कुछ दूरी पर खेत में बक्सा पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोल्हुई थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।